अपराधउत्तराखंडयूथसामाजिक

देहरादून : नाम मुस्कान और घोल रही युवाओं के जीवन में आंसू

लाखों रूपये की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। नाम बड़े और दर्शन खोटे। देहरादून के कोतवाली विकासनगर से पुलिस ने मुस्कान नाम की महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से लगभग 11 लाख रूपये की स्मैक पुलिस ने बरामद की है।

जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सत्यापन व चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम ने 02अगस्त को कुंजा ग्रान्ट क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक महिला अभियुक्ता मुस्कान पत्नी सोनू को 37 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया, जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 11 लाख रूपये से ज्यादा आंकी जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्ता मुस्कान ने बताया गया कि उक्त स्मैक वह एक अन्य स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाई है, जिसे बेचकर वो मुनाफा कमाने की फिराक में थी, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्ता से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button