
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार 27 से 30 जुलाई 2026 के दौरान उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा व गर्जन के साथ बौछार होने की अत्यधिक संभावना है। साथ ही 27 से 30 जुलाई तक मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, साथ ही नदी, नालों, गाड़ गदेरों के आसपास रहने वालो को सुरक्षित स्थानों पर जाने के साथ जब तक जरुरी न हो यात्रा करने से परहेज करने की सलाह दी है।
वहीं सरकार ने भी सभी अधिकारियों, एनडीआरएफ समेत सभी विभागों को 24X07 अलर्ट मोड़ पर रहने की हिदायत दी है।
बात करें आज की तो उत्तराखंड के ज़िलों में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफ़ान और बहुत तेज़ से लेकर बेहद तेज़ बारिश होने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने चेताया कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौडी, चंपावत, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौडी, चंपावत, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी और तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में यह बारिश तेज़ या भारी भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



