उत्तराखंडयूथराजनीतिशिक्षासामाजिक

देहरादून: चुनाव में गूंजेंगे पेपर लीक, बेरोजगारी और मंदिर चढ़ावे चोरी के मुद्दे

सूर्यकांत धस्माना ने सरकार पर साधा निशाना, चुनाव में इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने का ऐलान

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में सामने आए कथित पेपर लीक मामले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार नकल रोकने में विफल रही है।
धस्माना ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कई भर्ती और परीक्षा संबंधी विवाद सामने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बेरोजगारी बढ़ रही है और नकल माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
धस्माना ने बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितता, केदारनाथ धाम और अयोध्या राम मंदिर से जुड़े मामलों का भी उल्लेख करते हुए सरकार और भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाएगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बेरोजगारी, पेपर लीक, नकल माफिया और मंदिरों के चढ़ावे में कथित अनियमितता को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button