उत्तराखंडयूथराजनीतिशिक्षासामाजिक

देहरादून : भाजपा आज करेगी कांग्रेस मुख्यालय का घेराव

राहुल गांधी के धरने के विरोध में प्रदर्शन, कांग्रेस ने की शांति बनाये रखने की अपील

देहरादून। प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर दिए गए धरने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के घेराव का ऐलान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। इससे पहले सभी कार्यकर्ता भाजपा महानगर कार्यालय में एकत्र होंगे।
उधर, प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के प्रस्तावित घेराव को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए इसकी आलोचना की है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा उन मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, जिन पर उसे छात्रों और युवाओं के साथ खड़ा होना चाहिए वही दूसरी ओर कहा कि वह बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितता और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी तथा जनहित के सवालों पर पीछे नहीं हटेगी।
कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से शांति, संयम और अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए किसी भी उकसावे में न आने को कहा है। साथ ही प्रशासन से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button