अपराधयूथसामाजिक

देहरादून: सोशल मीडिया पर महिलाओं का अपमान पड़ा भारी, खानी पड़ी जेल की हवा

'पहाड़ी प्रेमी राजेन्द्र उत्तराखण्डी' के संचालक राजेन्द्र सिंह रावत को किया गिरफ्तार

देहरादून। सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक आरोपी को दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया। कोतवाली डालनवाला में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा की शिकायत पर फेसबुक अकाउंट ‘पहाड़ी प्रेमी राजेन्द्र उत्तराखण्डी’ के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति अश्लील, अभद्र और अपमानजनक टिप्पणियां कर उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई तथा सामाजिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।
पुलिस ने मामले की जांच में बीएनएस की धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र सिंह रावत को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पोस्ट को लेकर महिलाओं में रोष था और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका थी। इसी आधार पर आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button