उत्तराखंड
कालसी क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, ड्राइवर समेत तीन की मौत

देहरादून। मीनस मार्ग पर क़वानु के पास हिमाचल रोडवेज की बस 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त। आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को हिमाचल रोडवेज की बस HP66A-2588, जो नेरवा से पौंटा की ओर जा रही थी, कुवाणु–मीनस मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 35–36 यात्री सवार थे, जिनमें से अब तक 03 व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि 11–12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को विकासनगर अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया है।
मृतकों का विवरण:-
1- यास्मीन बेगम w/o नेक मोहम्मद उम्र 46 वर्ष ग्राम – क्यारला नेरवा (HP)
2- रिचा w/o बिरेंद्र उम्र 30 वर्ष, ग्राम- विज़मल, नेरवा (HP)
3- धन बहादुर, ग्राम क्यारला नेरवा (HP)



