राजनीति

विधायकों की पहली पसंद धामी, सोमवार को होगी विधानमंडल दल की बैठक

खबर को सुने

देहरादून। मुख्यमंत्री पद के लिए विधायकों की पहली पसंद पुष्कर सिंह धामी बने हुए हैं। करीब आधा दर्जन विधायकों ने उनके लिए सीट छोड़ने की पेशकश कर दी है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को भाजपा के दो केंद्रीय पर्यवेक्षक दून पहुच रहे हैं। उसी दिन भाजपा विधानमंडल दल की बैठक भी होनी है।

मुख्यमंत्री की रेस में पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे चल रहा है। अब तक करीब 6 विधायक पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार हो गए हैं। इसमें कैलाश गहतोड़ी, जागेश्वर से विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक राम सिंह कैड़ा, सुरेश गड़िया औऱ खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा का भी नाम शामिल है। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को बतौर पर्यवेक्षक भेजा जा रहा है। ये दोनों नेता विधानमंडल दल की बैठक और विधायकों पर नजर रखेंगे। जबकि होली के बाद सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button