
देहरादून। नवंबर माह के खत्म होने कि कगार पर उत्तराखंड में रातें हो चली हैं, लेकिन दिन में पारा सामान्य से ऊपर रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की घाटियों में, रात और सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।
उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे अधिक दर्ज किया गया।
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से काफी अधिक तक रहा।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध छा सकती है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहेगा।



