अपराधउत्तराखंड

चोरी किये सोने व लाखों रूपये के साथ शातिर आसिफ गिरफ्तार

नैनीताल। नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी से अतुल नागपाल के घर से हुई चोरी का खुला कर शातिर चोर आसिफ पुत्र शमीम अहमद को गिरफ्तार कर उससे पांच तोले सोना और 2 लाख 29 हजार रूपये नकद बरामद किए।
जानकारी के मुताबिक 25 नवंबर को हल्द्वानी निवासी अतुल नागपाल पुत्र स्वर्गीय यशपाल नागपाल ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई की 17 नवंबर को आसिफ नाम का व्यक्ति उनके घर में गीजर ठीक करने के बहाने आया था, जिसने घर की अलमारी से सोने के जेवर चोरी कर लिए।
वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक कृपाल सिंह को दी गई गई।
पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी हरबंस सिंह व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी वउनि रोहताश सागर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त की पहचान आसिफ पुत्र शमीम अहमद के रूप में की गई।
पुलिस टीम ने 26 नवंबर को अभियुक्त आसिफ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए पांच तोले के दो कड़े व 2 लाख 29 हजार रूपये नकद बरामद किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उपरोक्त सराहनीय कार्य हेतु पुलिस टीम को 2,000 रु0 की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button