उत्तराखंडसामाजिक

उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा

देहरादून। उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की घाटियों में कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से कम दर्ज किया गया।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान मुख्य रूप से साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल वाला रहेगा। सुबह के समय धुंध छा सकती है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button