अपराधउत्तराखंडसामाजिक

देहरादून। गौकशी का शातिर अभियुक्त इरशाद पुलिस मुठभेड़ में घायल, शमीम फरार

देहरादून। शनिवार देर रात देहरादून के ठाकुरपुर रोड पर टी स्टेट के पास एक पल्सर मोटरसाइकिल में बैठे दो बदमाश पुलिस चेकिंग टीम द्वारा रोके जाने पर ना रुककर पिस्तौल दिखाकर फरार हो गए, जिनका पीछा किया गया तो दरू चौक से मीठीबेरी की तरफ टी स्टेट में उक्त बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया, जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में फायर करने पर सहारनपुर निवासी एक बदमाश इरशाद पुत्र मोहम्मद जमशेद के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश शमीम अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया मौके पर घायल बदमाश को तत्काल पुलिस टीम द्वारा घायल अवस्था में प्रेम नगर अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया, तथा फरार बदमाश की तलाश हेतु कॉम्बिंग जारी है घायल बदमाश द्वारा इसी माह थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत टी स्टेट व बिधौली रोड पर गोकशी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
घटना की सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल एवं चिकित्सालय में घायल बदमाश के बारे में जानकारी ली गई,घायल बदमाश से अन्य आवश्यक पूछताछ की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button