उत्तराखंडसामाजिक

उत्तराखंड के पांच जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड के अन्य पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और 32 सौ मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
उत्तराखंड के मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने, 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से अधिक तक दर्ज किया गया।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं या बहुत हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button