उत्तराखंडसामाजिक

पहाड़ी जिलों में बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन

देहरादून। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश व 32 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में सामान्य से अधिक तक दर्ज किया गया।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान मुख्य रूप से साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30°C और 16°C के आसपास रहने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button