
देहरादून। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश व 35 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।
उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम के शुष्क रहेगा।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा।
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों की घाटियों में कुछ जगहों पर हल्का कोहरा छा सकता है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय कुछ इलाकों में गरज वाले बादल बन सकते हैं।
अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहेगा।



